31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 खिलाड़ी जो ऐतिहासिक IND vs ENG टेस्ट सीरीज का थे हिस्सा, लेकिन फ़ाइनल मुक़ाबले में नहीं चुने गए

IND vs ENG: इस सीरीज के बाद से दोनों टीमों में बहुत कुछ बदल गया है। दोनों टीमों के पास अब अलग-अलग कप्तान और कोच हैं। इसके अलावा दोनों टीमों में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पिछली सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 24 May 2022, 12:21 PM IST

raane.png

IND vs ENG Test match: पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था। यह टेस्ट अब एक जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है, ऐसे में अगर भारत इस मैच को ड्रा भी करा लेता है इतिहास रच देगा और सीरीज जीत जाएगा। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी सीरीज पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में जीती थी।

इस सीरीज के बाद से दोनों टीमों में बहुत कुछ बदल गया है। दोनों टीमों के पास अब अलग-अलग कप्तान और कोच हैं। इसके अलावा दोनों टीमों में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो पिछली सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है। आज हम आपको ऐसे 7 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो इस सीरीज के पहले चार मैचों में टीम का हिस्सा थे और अब सेलेक्टर्स ने उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया है।

अजिंक्य रहाणे -
भारतीय टीम के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए पिछला एक साथ अच्छा नहीं रहा। पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रहाणे अब टेस्ट टीम से बाहर कर दिये गए हैं। पिछले साल खेली गई इस सीरीज में रहाणे भारतीय उपकप्तान थे। लेकिन इसके बाद उनके खराब फॉर्म के चलते पहले उपकप्तानी से हटाया गया और फिर श्रीलंका दौरे से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि, रणजी ट्रॉफी में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया थी और उनकी वापसी की संभावना थी। लेकिन दुर्भाग्य से, खिलाड़ी को आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा और दो महीने के लिए वे बाहर हो गए हैं।

इशांत शर्मा
इशांत शर्मा उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जो पहले चार टेस्ट का हिस्सा थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट नहीं खेलेंगे। भारत के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स और हेडिंग्ले में खेला था। इन मुकाबलों में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। हालांकि इशांत को अब भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। इसलिए वह अंतिम टेस्ट नहीं खेलेंगे।

मयन अग्रवाल -
मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। हालांकि, उन्हें चोट लग गई और क्रिकेटर की जगह केएल राहुल ने ले ली। इसके बाद से केएल ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। मयंक इन दिनों खराब फॉर्म में हैं, हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाया था। फिर भी, हाल के टूर्नामेंटों में विदेशी परिस्थितियों में उनका रिकॉर्ड खराब रहा है। इसलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

रिद्धिमान साहा -
रिद्धिमान साहा भी उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो पहले चार टेस्ट का हिस्सा थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट नहीं खेलेंगे। उन्हें सेलेक्टर्स ने यह कहते हुए बाहर का रास्ता दिखाया कि वे अब युवा खिलाड़ियों पर फोकस करना चाहते हैं और केएस भरत को मौका देना चाहते हैं।

अभिमन्यु ईश्वरन
बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन इस टीम में बैकअप ओपनर के रूप में थे। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब उन्हें टीम में नहीं चुना गया है और वे अब रणजी ट्रॉफी खेलते नज़र आएंगे।

पृथ्वी शॉ -
भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ खराब फॉर्म के चलते टेस्ट टीम से बाहर किए गए हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में चुना गया था। लेकिन अब उन्हें एक बार फिर बाहर कर दिया है। वे रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में वापसी करना चाहेंगे।

सूर्यकुमार यादव -
शॉ की तरह, सूर्यकुमार यादव को भी इस मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुंबई के इस खिलाड़ी ने अबतक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है।

बता दें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहने वाले दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पुजारा ने ससेक्स के लिए खेलते हुए काउंटी चैंपियनशिप में रन बनाकर शानदार फॉर्म दिखाई। उन्होंने लगातार चार शतक ठोके और अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इस दौरान 2 दोहरा शतक भी जड़े। पुजारा ने 143.40 की औसत से चार मैचों की सात पारियों में 717 रन जुटाए।

इंग्लैंड खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।