नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। बुधवार को एजबेस्टन के मैदान में दोनों टीमें पहले टेस्ट मैच के लिए आमने सामने हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया। उनकी जगह केएल राहुल टीम में जगह मिली है। वहीं स्पिन आक्रमण का जिम्मा विराट ने अश्विन के हाथों में ही सौंपा है। इस मैच में खेलते उतरते ही इंग्लैंड 1000 टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। जॉन रूट ने अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए एक बार फिर भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की है। खबर लिखे जाने तक रूट 65 रन बना के नाबाद है ।