6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: 3 बड़े कारण जिसकी वजह से टीम इंडिया को मिली एजबेस्टन टेस्ट मैच में हार

इंग्लैंड ने भारत को एजबेस्टन टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराकर, ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस आर्टिकल में जानिए के किन तीन बड़े कारणों की वजह से टीम इंडिया को इस टेस्ट मैच में हार मिली

2 min read
Google source verification
IND vs ENG

IND vs ENG

भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट मैच में पांचवें दिन शानदार बल्लेबाजी कर 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जो रूट (Jonny Bairstow and Joe Root) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने चौथे दिन के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसा दिया। साथ दोनों ने शानदार शतक लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई

चौथे विकेट के लिए रूट और भी बेयरस्टो ने 269 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया के हाथ से ऐतिहासिक जीत छीन ली। रूट ने 142 तो बेयरस्टो ने 114 रनों की नाबाद पारी खेली। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन तीन बड़े कारणों की वजह से टीम इंडिया को इस मैच में हार मिली

1) ओपनिंग जोड़ी का ना चलना

टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में टीम इंडिया की ओपनिंग साझेदारी मात्र 27 रनों की हुई। वो तो शुकर है ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा का जिन्होंने टीम इंडिया का बेड़ा पार लगाया नहीं तो पहली पारी में ही भारत की हार निश्चित हो चुकी थी। वहीं दूसरी पारी में भी शुभमन गिल और पुजारा ने कुछ खास कमाल नहीं किया और पहले विकेट के लिए 4 रन जोड़े। बता दें कि टेस्ट मैच में ओपनिंग जोड़ी द्वारा रन बनाना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मैच में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी ने रन नहीं बनाए जिसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

2) विराट कोहली की फॉर्म

विराट कोहली वैसे तो साल 2019 के शुरुआत से ही अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन इस ऐतिहासिक और निर्णायक टेस्ट मैच में विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा। उन्होंने पहली पारी में 11 रन बनाए तो दर्शकों को उम्मीद थी कि इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में दूसरी पारी में वह कमाल करेंगे लेकिन दूसरी पारी में भी वह मात्र 20 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली का ना चलना भी टीम इंडिया की हार का एक बड़ा कारण है। क्योंकि जब जब विराट कोहली ने 50 से अधिक रन बनाए हैं तो टीम इंडिया को लगभग 80 परसेंट टेस्ट मैचों में जीत मिली है।

3) बेयरस्टो और रूट का विकेट न निकाल पाना

चौथे दिन जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य रखा तो उस समय इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन 2 रनों के अंदर ही जसप्रीत बुमराह ने जैक क्राउली और ओली पोप का विकेट निकालकर, भारतीय टीम की वापसी कराई। इसके बाद रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एलेक्स लीज को रन आउट कर इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जो रूट और जॉनी बेयरस्टो को भारतीय गेंदबाज आउट नहीं कर पाए और दोनों ने चौथे विकेट के लिए ऐतिहासिक 269 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया के मुंह से जीत छीन ली।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।