6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB के बल्लेबाजों ने मार -मार कर CSK के गेंदबाजों का किया बुरा हाल, IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने 14 चौके और 19 छक्के लगाए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Apr 06, 2026

IPL 2026 RCB vs CSK

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। (Photo - IPL official Site)

Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 11वां मुक़ाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

RCB ने एक मैच में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाए और इस दौरान टीम ने 19 छक्के जड़े। इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

KKR ने एक मैच में 17 छक्के लगाए थे

केकेआर ने साल 2018 और 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एक मुकाबले में 17 छक्के लगाए थे। आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में चौकों से ज्यादा छक्के लगाए। टीम के बल्लेबाजों ने सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में 14 चौके और 19 छक्के लगाए।

RCB ने बनाए 250 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी टीम को फिल साल्ट और विराट कोहली ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 37 रन जोड़े। कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, साल्ट ने 30 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने महज 29 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं, रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 252 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 48 रन बनाए।

टिम डेविड का तूफान

टिम डेविड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली। डेविड ने अपनी इस पारी में 280 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 3 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। डेविड और रजत ने चौथे विकेट के लिए सिर्फ 35 गेंदों में 99 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इस मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। अंशुल कंबोज ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 52 रन खर्च किए। वहीं, नूर अहमद ने 4 ओवर में 49 रन दिए, जबकि खलील अहमद ने 37 रन खर्च किए। मैट हेनरी लगातार तीसरे मुकाबले में महंगे साबित हुए और उन्होंने 3 ओवर में ही 36 रन खर्च कर दिए।