6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर आरसीबी बनी टेबल टॉपर, जानें अन्य सभी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल के 19वें सीजन में 11 मुकाबलों के बाद डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है। जबकि राजस्‍थान रॉयल्‍स दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 06, 2026

IPL 2026 Points Table Update

IPL 2026 में सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

IPL 2026 Points Table Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में राजस्‍थान रॉयल्‍स समेत सभी को पछाड़ते हुए टॉप पर कब्जा कर लिया है। आरसीबी ने रविवार को पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 250 का स्‍कोर बनाया। इसके जवाब में सीएसके की टीम 207 रनों पर ढेर हो गई और वह 47 रनों से हार गई। ये सीएसके की सीजन लगातार तीसरी हार है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर बनी हुई है।

आरसीबी से बस थोड़ा पीछे राजस्थान रॉयल्‍स

राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है, जो नेट रन रेट के मामले में आरसीबी से थोड़ा ही पीछे है। आरसीबी का नेट रन रेट +2.501 तो आरआर का +2.233 है। तीसरे पायदान पर दिल्‍ली कैपिटल्‍स तो चौथे नंबर पर पंजाब किंग्‍स और पांचवें स्‍थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है। छठे पायदान पर मुंबई इंडियंस और सातवें स्‍थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है।

ये टीमें नहीं खोल सकीं खाता

आईपीएल के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ही ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अभी तक कोई जीत नहीं मिल सकी है। सीएसके अपने शुरुआती तीन मैच हार चुकी है। वहीं, जीटी और केकेआर अपने दो-दो मैच हार चुकी हैं।

IPL 2026 Points Table Update

टीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
RCB220042.501
RR220042.233
DC220041.170
PBKS220040.637
SRH312020.275
MI21102-0.206
LSG21102-0.542
GT20200-0.424
KKR20200-1.964
CSK30300-2.517

एक नजर आरसीबी बनाम सीएसके मैच पर

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 250 रन लगाए। विराट कोहली और फिल साल्ट ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए। नंबर तीन पर उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 50 रनों की दमदार पारी खेली। कप्तान रजत पाटीदार ने महज 19 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने मात्र 25 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

आरसीबी से मिले 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन 5 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, सरफराज खान ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए। जेमी ओवरटन ने 37 रनों का योगदान दिया।