
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की चैम्पियन बनी (Photo - IPL 2026)
Indian Premier League 2026, Playoff record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 मुक़ाबला खेला जा चुका है। अब सिर्फ दो मुकाबले क्वालीफायर-2 और फ़ाइनल बचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर सीधे फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 29 मई को मुकाबला होगा।
आईपीएल में प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत 2011 से हुई थी। इसके बाद से टॉप-2 टीमों को खिताब जीतने का सबसे अधिक मौका मिलता रहा है। अब तक सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब टॉप-2 से बाहर रहने वाली टीम ने ट्रॉफी उठाई है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2016 में तीसरे स्थान पर रहते हुए एलिमिनेटर, क्वालीफायर-2 और फ़ाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, डेक्कन चार्जर्स ने 2009 में चौथे स्थान से खिताब जीता था, लेकिन उस समय मौजूदा प्लेऑफ सिस्टम नहीं था।
क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है। 2011 से अब तक खेले गए 15 क्वालीफायर-1 मैचों में से 12 बार विजेता टीम ने अंत में आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम की। यानी 80% से अधिक मौकों पर क्वालीफायर-1 का विजेता चैंपियन बना। सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ जब क्वालीफायर-1 हारने के बावजूद किसी टीम ने खिताब पर कब्जा किया। ऐसा मुंबई इंडियंस (2013), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और फिर मुंबई इंडियंस (2017) में हुआ है।
खास बात यह है कि पिछले आठ सीजनों से लगातार क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम ही आईपीएल का खिताब जीत रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इन सभी टीमों ने क्वालीफायर-1 जीतकर फाइनल में पहुंचने के बाद ट्रॉफी भी उठाई है।
इस ट्रेंड को देखते हुए इस बार RCB के फैंस काफी उत्साहित हैं। टीम ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब सवाल यह है कि क्या आरसीबी इस सिलसिले को जारी रखते हुए चैंपियन बनेगी, या फिर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स मिलकर इतिहास बदलने में सफल होंगे?
Updated on:
28 May 2026 03:41 pm
Published on:
28 May 2026 03:40 pm
