30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: क्वारंटीन पीरियड पूरा कर टीम से जुड़े शॉ और सूर्यकुमार, तीसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड भेजा गया था। अब वह अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा करके टीम के साथ जुड़ गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 14 Aug 2021, 11:16 PM IST

parthvi_shaw.jpg

नई दिल्ली। ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi shaw) और मध्य क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (suryakumar yadav) क्वारंटीन पूरा करने के बाद शनिवार को लॉर्ड्स में भारतीय टीम से जुड़ गए। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान जारी कर कहा, 'शॉ और सूर्यकुमार ने अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है और वे लॉर्ड्स में टीम के साथ जुड़ गए हैं।' शॉ और सूर्यकुमार को ओपनर शुभमन गिल, तेज गेंदबाज आवेश खान और स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें:—पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने लिखी इंडिपेंडेंस डे की गलत स्पैलिंग, लोगों ने उड़ाया मजाक, किए ऐसे कमेंट्स

पुजारा और रहाणे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
शॉ और सूर्यकुमार पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले इंग्लैंड रवाना हुए थे। अगर मध्यक्रम लगातार विफल रहता है तो इन दो बल्लेबाजों में से किसी एक को मौका मिल सकता है। नंबर-3 के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और नंबर-5 के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लगातार स्कोर करने में फेल रहे हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भी शामिल है। पुजारा तीन टेस्ट में विफल रहे हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 38 रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:—आजाद भारत में टीम इंडिया की और से खेले क्रिकेटर गोपाल शर्मा, जानिए क्यों खो गए गुमनामी के अंधेरे में!

श्रीलंका दौरे पर चमके थे शॉ और सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ ने श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था। इससे पहले दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपनी—अपनी टीमों की और से शानदार प्रदर्शन किया था। इसी के चलते उन्हें श्रीलंका दौरे पर खेलने का मौका मिला था।