यहां वही तेज गेंदबाज सफल हो सकता है, जिसके पास या तो रफ्तार है या वेरिएशन है लेकिन जिस गेंदबाज के पास रफ्तार और वेरिएशन, दोनों है वह इस पिच पर कहर बनकर टूट सकता है। टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह इसी तरह के गेंदबाज हैं तो इंग्लैंड में जोफ्रा आर्चर भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेते नजर आएंगे। हालांकि आदिल रशीद और मोईन अली से भी सावधान रहने की जरूरत है। भारत की ओर से अक्षर पटेल और कुलदीप यादव कमाल की फॉर्म में हैं और यहां अंग्रेजों से बदला लेने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।