5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाह भुवनेश्वर कुमार वाह, 208 kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर किया हैरान, शोएब अख्तर का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड!

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरानी में डाल दिया। उन्होंने 208 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी। पढ़िए पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
ind vs ire bhuvneshwar kumar fastest ball speed 208 kmph Shoaib Akhtar

भुवनेश्वर कुमार का कमाल

आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी क्रम को लीड कर रहे हैं। सबसे सीनियर गेंदबाज इस समय वो है। पहले टी-20 में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। साउथ अफ्रीकी सीरीज में भी उनका जलवा देखने को मिला था। आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उन्होंने 208 kmph की गेंद फेंककर सभी को चौंका दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो गया। दरअसल ये तकनीकि खराबी के चलते हुआ।

भुवनेश्वर कुमार ने किया हैरान

सोशल मीडिया पर अब ये बात काफी चर्चा का विषय बन गई है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने फेंका। कुमार ने पहले ओवर की दूसरी गेंद 201 kmph की रफ्तार से फेंककर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद की गेंद उन्होंने 208 kmph की रफ्तार से फेंकी। टीवी पर देख रहे सभी फैंस ये देखकर हैरान रह गए थे। भुवनेश्वर कुमार इस तरह गेंद कैसे फेंक सकते हैं ये सभी सोचने लगे। बाद में पता चला कि तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ। सोशल मीडिया पर इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ट्रेंड करने लग गए थे। वैसे सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

टीम इंडिया की शानदार जीत

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। बारिश के कारण बाद में 12-12 ओवर का मैच हो गया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 109 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने 9.2 ओवरों में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से दीपक हूडा और हार्दिक पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी की। इशान किशन ने भी अच्छी शुरूआत टीम इंडिया को दिलाई। भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- 2 बल्लेबाज जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में Rohit Sharma की जगह Shubman Gill के साथ ओपनिंग कर सकते हैं