3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: न्‍यूजीलैंड से दूसरे वनडे में हार के बाद बरसे शुभमन गिल, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भारत को दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके हार के लिए कप्‍तान शुभमन गिल ने सीधे तौर पर अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया है, जो बीच के ओवर्स में विकेट नहीं निकाल सके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 15, 2026

IND vs NZ 2nd ODI Highlights

न्‍यूजीलैंड के बल्‍लेबाज विल यंग और डेरिल मिचेल। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

IND vs NZ 2nd ODI Highlights: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में डेरिल मिचेल के शतक की बदौलत न्‍यूजीलैंड ने सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस हार के बाद भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल बेहद निराश नजर आए। इस हार के लिए उन्‍होंने अपने गेंदबाजों को दोषी ठहराया, जो बीच के ओवर में विकेट नहीं निकाल सके और यंग-मिचेल के बीच बड़ी साझेदारी करवा दी। इसके साथ ही उन्‍होंने अपनी फील्डिंग में की गईं गलतियों को भी हार के कारणों में से एक बताया।

'आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं तो…'

मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि हम बीच के ओवरों में कोई विकेट नहीं ले पाए। जब ​​पांच फील्डर अंदर हों और आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है। भले ही हमने 15-20 रन और बनाए होते और आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं तो टारगेट को बचाना बहुत मुश्किल होता है।

'हमने बोर्ड पर एक अच्छा टारगेट रखा'

वहीं, उन्‍होंने भारत की पारी को लेकर कहा कि इस तरह की विकेट पर जैसे ही कोई पार्टनरशिप होती है तो सेट बल्लेबाज को बड़ा स्कोर बनाना होता है, क्योंकि नए बल्लेबाज के लिए खुलकर रन बनाना आसान नहीं होता। हालांकि आखिर में हमने बोर्ड पर एक अच्छा टारगेट रखा।

'पहले 10-15 ओवर में गेंद हरकत कर रही थी'

उन्‍होंने आगे कहा कि हमने पहले 10 ओवरों में बहुत अच्छी बॉलिंग की। हमें जैसी शुरुआत मिली, हम उन्हें दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी बैटिंग की। पहले 10-15 ओवरों में जब हमने बॉलिंग की, तब गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी। लेकिन, मुझे लगता है कि 20-25 ओवर के बाद विकेट शायद थोड़ा सेट हो गया था। मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में बॉलिंग करते समय थोड़ा और बहादुर हो सकते थे। हम थोड़ा और चांस ले सकते थे।

'आप मौके नहीं भुनाते हैं तो…'

वहीं, उन्‍होंने फील्डिंग में गलतियों को लेकर कहा कि हमने पिछले मैच में भी कुछ मौके गंवा दिए। यह एक ऐसी बात है कि हम हमेशा, खासकर इस टीम के साथ फील्डिंग में बेहतर करने की कोशिश करते हैं। यह एक ऐसा पहलू है, जिसमें हम हमेशा बेहतर होने की कोशिश करते हैं। अगर आप अपने मौके नहीं भुनाते हैं तो इस फॉर्मेट में यह हमेशा आपको हरा देता है।

Story Loader