25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: कप्तान रहाणे ने किया कन्फर्म, श्रेयस अय्यर करेंगे पहले टेस्ट में डेब्यू

25 नवंबर से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारत के ओपनर केएल राहुल इंजरी के कारण दोनों टेस्ट से बाहर हो गए। इसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि इनका स्थान कल होने वाले मैच में कौन बल्लेबाज लेगा ।रेस में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर का नाम चल रहा था। भारत के कप्तान अंजिक्या रहाणे ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा ,कल होने वाले टेस्ट में श्रेयस अय्यर डेब्यू करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Nov 24, 2021

shreyas.jpg

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कल भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सीरीज के आगाज करने उतरेगी। मंगलवार को भारत के लिए एक बुरी खबर यह थी कि भारत के ओपनर केएल राहुल मांसपेशी में खिंचाव के कारण आगामी दोनों टेस्ट से बाहर हो गए हैं इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था कि अगले टेस्ट में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर में किसे राहुल के जगह मौका मिलेगा। सभी अटकलों को विराम लगाते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कंफर्म किया कि केएल राहुल की जगह टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल किया जाएगा। सूर्यकुमार यादव को भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

भारत इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह ऋषभ पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के गैरमौजूदगी में उतरेगा भारत के पास अपने बेंच स्ट्रैंथ को आजमाने का एक सुनहरा मौका है। भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर 303 वे खिलाड़ी होंगे।

घरेलू क्रिकेट में शानदार रहा है श्रेयस का रिकॉर्ड

कल से शुरू हो रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रेयस अय्यर को डेब्यू का मौका मिलेगा। श्रेयस अय्यर के घरेलू रिकॉर्ड पर अगर नजर डालें तो उन्होंने 54 मैच में 52.2 की औसत से 4593 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट शानदार 81.5 का रहा है।