
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। (Photo - Espncricinfo)
India vs New Zealand, Test series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुक़ाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु और पुणे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद भारत इस सीरीज को 2-0 से गवां चुका है और क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में वह मुंबई टेस्ट में क्लीन स्वीप से बचने की हर संभव कोशिश करेगा।
भारत अपने घर पर टेस्ट क्रिकेट में कभी क्लीन स्वीप नहीं हुआ है। भारत ने 1932 में पहला टेस्ट खेला था। तब से लेकर अबतक वह कभी घर पर क्लीन स्वीप नहीं हुआ है। ऐसे में क्या भारत इस रिकॉर्ड को बरकरार रख पाएगा? हालांकि अन्य देशों में सात बार क्लीन स्वीप हुआ है। भारत को हमेशा SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। इसमें एक बार न्यूजीलैंड ने भी उन्हें हराया है।
भारत पहली बार 1967 में इंग्लैंड में क्लीन स्वीप हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने भारत को 3-0 से हराया था। उसी साल ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-0 से क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद इंग्लैंड ने 1974 में भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। वहीं कीवी टीम ने 2002 में दो मैचों की सीरीज में 2-0 से भारत को हराया था। इंग्लैंड ने एक बार फिर 2011 में भारत को 4-0 से क्लीन स्वीप किया। उसी साल ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत का 4-0 से सूपड़ा साफ किया था।
Published on:
26 Oct 2024 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
