
India vs New Zealand, 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के तीसरे दिन कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए हैं। ऐसे में पहली पारी की बढ़त के आधार पर उन्होंने भारत के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है। यह भारतीय जमीन पर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है।
भारत में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य 387 रनों का चेज़ हुआ है। यह टारगेट 2008 को भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के चेपुक स्टेडियम में चेज़ किया था। ऐसे में अगर भारत इस लक्ष्य को पा लेती है तो यह भारतीय जमीन पर दूसरी सबसे बड़ी चेज़ होगी। वही न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 2012 में 262 रनों का लक्ष्य चेज़ किया था। यह भारत में कीवी टीम के खिलाफ चेज़ किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।
तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 198 रन के आगे खेलना शुरू किया। न्यूजीलैंड को 231 के स्कोर पर छठा झटका लगा। जडेजा ने टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। वह 41 रन बना सके। ब्लंडेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई।
इसके बाद कीवी टीम को बैक टू बैक दो झटके लगे। 237 के स्कोर पर मिचेल सैंटनर पवेलियन लौट गए। उन्हें जडेजा ने मात्र चार रन पर बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। वहीं 238 के स्कोर पर टिम साउदी अश्विन की गेंद पर रोहित को कैच दे बैठे। न्यूजीलैंड को 241 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने एजाज पटेल को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। वह एक रन बना सके। वहीं अंत में विल ओरौर्के दो रन लेने के प्रयास में रनआउट हो गए। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने चार, अश्विन ने दो और जडेजा ने तीन विकेट झटके।
Updated on:
26 Oct 2024 10:43 am
Published on:
26 Oct 2024 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
