
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 25 नवंबर से खेला जाना है। मैच शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के ऊपर जुबानी जंग तेज कर दी है ।भारत के तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने कहा - मैं और टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे जल्दी फॉर्म में वापसी करेंगे और शतक भी जड़ेंगे। इधर न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने कहा- इस बार हम इतिहास बदलने आए हैं और 33 साल से चले आ रहे भारतीय जमीन पर जीत के सूखे को खत्म करेंगे। रॉस टेलर ये यह बयान कानपुर टेस्ट से पहले किये गए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिया। न्यूज़ीलैंड की टीम ने अपना लास्ट टेस्ट मैच भारत की सरजमीं पर आज से 33 साल पहले जीती थी। साल 1988 न्यूजीलैंड की टीम आखिरी बार यहाँ मैच जीती थी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया-
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
पहले मैच की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे और दूसरे मैच में जो 3 दिसंबर से मुंबई में खेला जाना है ,उसमें भारत के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली वापसी करेंगे। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है।
Published on:
23 Nov 2021 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
