
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल खेला जाएगा ( Photo - EspnCricInfo)
India vs New Zealand, Final, T20 World Cup 2026, Live Streaming Telecast: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है।
T20 World Cup 2026: कब खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानि 8 मार्च को खेला जाएगा।
T20 World Cup 2026: कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ़ाइनल मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुक़ाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
T20 World Cup 2026: कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का फ़ाइनल मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 6. 30 बजे होगा।
T20 World Cup 2026: कब शुरू होगी इस लीग की क्लोजिंग सेरेमनी
आईसीसी के अनुसार, क्लोजिंग सेरेमनी शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों के लिए आईसीसी ने बताया कि स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से खुल जाएंगे। क्लोजिंग सेरेमनी मैच शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले होगा, इसका मतलब है कि मुकाबला अपने तय समय से ही शुरू होगा।
T20 World Cup 2026: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
T20 World Cup 2026: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।
Published on:
08 Mar 2026 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
