8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

W,W,W,W,W… फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये ‘करिश्मा’, खुद गेंदबाज ब्रेट रैंडेल भी रह गया हैरान

Brett Randell World Record: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में पांच गेंदों पर पांच विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये करिश्मा उन्‍होंने नेपियर में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Mar 08, 2026

Brett Randell World Record

गेंदबाजी करते सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के पेसर ब्रेट रैंडेल। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Brett Randell World Record: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक ऐसा करिश्‍मा किया है, जो आज तक दुनिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका है। रैंडेल ने नेपियर में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलते हुए नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लेकर इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्‍होंने रविवार को प्लंकेट शील्ड गेम के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की है। इस कीर्तिमान के बाद रैंडेल खुद हैरान नजर आए।

तहस-नहस किया नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स का टॉप ऑर्डर

दरअसल, नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स बिना किसी नुकसान के 4 रन पर था, लेकिन रैंडेल ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट चटकाते हुए उसके टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। रैंडेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर हेनरी कूपर को आउट किया। फिर अपने अगले ओवर की पहली बॉल पर जीत रावल को राउंड द विकेट बॉल फेंकी और उनके स्टंप्स बिखेर दिए। रैंडेल ने अगली गेंइ नी जो कार्टर को कैच आउट कराकर हैट्रिक पूरी की। चौथे विकेट के रूप में उन्‍होंने रॉबर्ट ओ'डॉनेल को आउटस्विंगर पर स्लिप में कर्टिस हीफी के हाथों कैच कराया।

8 गेंदों में 6 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बने

रैंडेल ने लगातार चार विकेट लेने के बाद अगली गेंद क्रिस्टियन क्लार्क को ऑफ के काफी बाहर फेंकी, जो बल्‍ले का किनारा लेते हुए बेल को हिला गई। इस समय रैंडेल के बॉलिंग फिगर मुश्किल से यकीन करने लायक 2.4-1-2-5 था। बेन पोमारे ने रैंडेल को छह में से छठा विकेट लेने से रोक दिया, लेकिन तब तक इतिहास बन चुका था। इसके तुरंत बाद रैंडेल फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में आठ गेंदों में छह विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए।

'मैं बहुत हैरान हूं'

रैंडेल ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि मैं बहुत हैरान हूं। वह हाई बहुत क्रेज़ी था, यह एक पिंच-मी मोमेंट जैसा था। मैं शांत रहकर और बॉल को उसी एरिया में डालने की कोशिश कर रहा था और फिर हैट-ट्रिक के बाद बस वही चीज़ें… बॉल को उसी एरिया में डालने की कोशिश कर रहा था।

वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के बारे में नहीं पता था

उन्‍होंने आगे कहा कि हमें बहुत समझाया जाता है कि हमें विकेट नहीं ढूंढना चाहिए, इसलिए मैं बस वही बॉल डालने की कोशिश कर रहा था और हमारा 'प्लान ए' जिसके बारे में हमने बात की थी, वह कामयाब रहा। मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह दुनिया में पहली बार हुआ है। यह सच में बहुत बढ़िया है। मेरा मतलब है, सच कहूं तो इस समय मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।