
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान (Photo - EspnCricInfo)
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जा रहा है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव के चलते टीम इंडिया इस पाकिस्तान नहीं जा रहा है। ऐसे में अब यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है और भारत अपने सभी मुक़ाबले दुबई में खेलेगा।
भारत अपना पहला मुक़ाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगा, वहीं दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इसके बाद 10 दिनों का गैप है और फिर 3 मार्च को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुक़ाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। करीब 8 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा है। ऐसे आइए एक नज़र डालते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर।
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक 29 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 18 में उन्होंने जीत हासिल की है और 8 मैच हारे हैं। वहीं 3 बेनतीजा रहे हैं। यह किसी भी टीम द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा मैच हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अबतक 10 टीमों से मुक़ाबला खेल चुका है। इनमें से पांच टीम ऐसी हैं, जिनसे वह अबतक एक भी मैच नहीं हारा है। यह टीमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, केन्या, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे हैं।
न्यूजीलैंड इकलौती ऐसी टीम है, जिस से भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक एक भी मुक़ाबला नहीं जीत पाया है। बता दें चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इन टीमों को चार - चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में - भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं। जबकि ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड हैं। सभी 8 टीमें अपने-अपने ग्रुप में 3-3 मुकाबले खेलेंगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
Updated on:
17 Feb 2025, 2:19 PM IST
Published on:
17 Feb 2025, 2:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.