16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ind vs Pak: हमने वही क्रिकेट खेला… सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद एशिया कप की याद दिला पाकिस्तान के जख्मों पर छिड़का नमक

Ind vs Pak Match Highlights: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्‍तान के खिलाफ मिली जीत को देश को समर्पिप किया है। सूर्या ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने वही किया जो हमने पहले किया था (एशिया कप 2025 के फाइनल की जीत), जब हमने उनके खिलाफ खेला था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 16, 2026

Ind vs Pak Match Highlights

भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्‍तानी कप्‍तान सलमान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

Ind vs Pak Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत ने 61 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए 175 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए और फिर पाकिस्‍तान को 114 रनों पर ही ढेर कर दिया। पाक को रौंदने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन की जमकर तारीफ की, जिन्होंने 40 गेंदों पर 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन की पारी खेली। इसके साथ ही सूर्या ने पाकिस्‍तानी टीम को एशिया कप 2025 के फाइनल की याद भी दिला दी। जब भारत ने इसी तरह उसे हराया था।

'यह जीत इंडिया के लिए'

मैच के बाद सूर्या ने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह जीत इंडिया के लिए है। हमने वही क्रिकेट खेला, जो हम खेलना चाहते थे। मैंने आपको टॉस के समय भी बताया था। मुझे लगता है कि इस विकेट पर पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन था और जिस तरह से ईशान ने बैटिंग की और वह पिछले कुछ गेम में और डोमेस्टिक सर्किट में भी बैटिंग कर रहा था, वह उसी तरह टीम को आगे ले गया।

'ईशान ने किया कमाल'

क्‍या स्लो पिच पर जल्दी अटैक करने का प्लान था? इस पर सूर्या ने कहा कि सच में नहीं। हम उसी तरह खेलना चाहते थे जैसे हम खेल रहे थे। मुझे लगता है कि ईशान ने कुछ अलग सोचा। 0 पर 1 के बाद, पावरप्ले में किसी को ज़िम्मेदारी लेनी थी और जिस तरह से उसने वह ज़िम्मेदारी ली, मुझे लगता है कि वह कमाल का था। मुझे लगता है कि हम पावरप्ले में बहुत आगे थे। 7 से 15 के बीच थोड़ा सा गैप था, लेकिन फिर यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है और जिस तरह से तिलक, शिवम और रिंकू ने बैटिंग की, मुझे लगता है कि यह तारीफ़ के काबिल था।

'155 का गेम बहुत टाइट होता'

175 रन औसत से बेहतर था? इस पर सूर्या ने कहा कि जब आप पहले बैटिंग कर रहे हों तो यह बताना मुश्किल होता है, क्योंकि आप जानते हैं, आपको कभी नहीं पता, थोड़ी ओस हो सकती है या विकेट लाइट्स में थोड़ा बेहतर खेल सकता है। लेकिन, जैसे ही हम 175 पर पहुंचे, हमें लगा कि यह औसत से 15-20 रन बेहतर है। मुझे लगता है कि 155 का गेम बहुत टाइट होता।

एशिया कप की दिलाई याद

सूर्या ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि हमने वही किया जो हमने पहले किया था (एशिया कप 2025 के फाइनल की जीत), जब हमने उनके खिलाफ खेला था। हार्दिक ने नई बॉल ली, पहली बॉल से चार्ज लिया, फिर बुमराह आए। उन्होंने दुनिया को दिखाया कि वह दुनिया के बेस्ट बॉलर क्यों हैं। फिर वरुण, कुलदीप, अक्षर, असल में तिलक भी आए और योगदान दिया। मुझे लगता है कि सभी को योगदान देते देखना बहुत अच्छा था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 World Cup 2026