4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिंकू सिंह समेत ये युवा खिलाड़ी करेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू! कप्तान केएल राहुल का ऐलान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। तीन मैच की इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्‍तान केएल राहुल ने संकेत दिए हैं कि इस सीरीज में रिंकू सिंह समेत कुछ क्रिकेटर डेब्‍यू करने जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
kl_rahul.jpg

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज 17 दिसंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्‍तान केएल राहुल ने कहा कि वह वनडे में विकेटकीपिंग करना जारी रखेंगे। बता दें कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सफेद गेंद की सीरीज के लिए ब्रेक दिया गया है। उनकी जगह केएल राहुल वनडे टीम की कमान संभालेंगे। राहुल ने संकेत दिए हैं कि टी20 सीरीज में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को वनडे डेब्‍यू करने का मौका मिलेगा। उनके साथ कुछ अन्‍य खिलाडि़यों को भी मौका दिया जाएगा।


केएल राहुल ने मैच से पहले की प्रेस कांफ्रेंस में संकेत दिया कि फिलहाल संजू सैमसन को 5वें नंबर पर विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं। हैमस्ट्रिंग और फिर सर्जरी के कारण राहुल 2023 में अधिकतर मैचों से दूर रहे। उन्‍होंने कहा कि मैं देश के लिए अधिक से अधिक मैच खेलना चाहता हूं। चोट के कारण कई मैच नहीं खेल सका।

रिंकू को मिलेगा वनडे डेब्‍यू का मौका

उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे आगे टीम है। ये टीम का खेल है, इसलिए लचीला होने के साथ सामंजस्य बिठाना जरूरी है। रिंकू सिंह के वनडे डेब्‍यू को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि हां, मुझे ऐसा लगता है। उसने दिखाया है कि वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। आईपीएल के साथ हमने टी20 सीरीज में उसका जज्बा, दबाव में संयम के साथ खेल देखा है। मैंने उससे भी कहा है कि उसे वनडे सीरीज में मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें :साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया को तगड़ा झटका, शमी समेत दो खिलाड़ी हुए बाहर

साई सुदर्शन की तारीफ

अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में साई सुदर्शन के भी वनडे डेब्‍यू की उम्‍मीद है। सुदर्शन को लेकर केएल राहुल ने कहा कि वह भी काफी अच्छा प्‍लेयर है। टीम में काफी नए चेहरे हैं, लेकिन सभी को मौका मिलना शायद मुश्किल होगा, लेकिन कई को मौके मिलेंगे। मैंने आईपीएल मैच में साई को खेलते देखा है। वह शानदार बल्लेबाजी करता है और तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन को भी बखूबी खेलता है।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद पहली बार पत्नी रितिका ने बयां किया दिल का दर्द