4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: क्या आज भारत-साउथ अफ्रीका का पहला वनडे बारिश से धुलेगा? जानें मौसम का ताजा हाल

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज 17 दिसंबर से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है, लेकिन पहले वनडे मैच पर ही बारिश का साया मंडरा रहा है। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं मौसम के साथ पिच का हाल।

2 min read
Google source verification
ind_vs_sa_1st_odi_weather_and_pitch_report.jpg

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद आज 17 दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान जहां केएल राहुल के हाथ में होगी तो वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम करेंगे। दोनों टीमों के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान बारिश ने खासा परेशान किया था और एक मैच तो बारिश के कारण रद्द भी हो गया था। ऐसे में आज के मैच से पहले जानते हैं मौसम के हाल के साथ पिच रिपोर्ट के बारे में।


भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में बारिश बनेगी विलेन

भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने मैच के दौरान गरज के साथ बारिश की 40 प्रतिशत संभावना जताई है। हालांकि, इस मैदान पर पानी सुखाने का सिस्टम अच्छा है। ऐसे में अगर बारिश खलल डालती भी है तो मैच दोबारा जल्द शुरू कराया जा सकता है। बारिश के चलते कुछ ओवर की कटौती हो सकती है, लेकिन नतीजा आने की पूरी संभावना है।

वांडरर्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन इसके बावजूद खूब रन भी बनते हैं। यह वही एतिहासिक मैदान है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 434 रन बनाए थे और मेजबान साउथ अफ्रीका ने शानदार रन चेज करते हुए 438 रन बनाकर जीत हासिल की थी। भारत और साउथ अफ्रीका की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने 202 रन बनाए थे और स्पिनर कुलदीप ने 5 और जडेजा ने 2 विकेट लेकर जीत दिलाई थी। आज भी यहां स्पिनर्स का रोल अहम हो सकता है।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया को डरा सकते हैं साउथ अफ्रीका के वनडे आंकड़े, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारतीय वनडे स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप।

साउथ अफ्रीका वनडे स्‍क्‍वॉड

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुक्वायो, तबरेज शम्सी, रस्सी वैन डर डुसेन, काइल वेरेने और लिजाड विलियम्स।

यह भी पढ़ें :रिंकू सिंह समेत ये युवा खिलाड़ी करेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू