
फोटो क्रेडिट- BCCI
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 212 रन बनाए और बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया ने अभी तक लगातार 12 मुकाबले जीते थे लेकिन 13वें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया को गायकवाड़ और ईशान किशन ने अच्छी शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। गायकवाड़ ने 23 रन बनाए और किशन ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। अय्यर ने 36 और कप्तान पंत ने 29 रन बनाए। पांड्या ने अंत में बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 31 ताबड़तोड़ रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने शुरूआत से ही अच्छी बल्लेबाजी की। अफ्रीका की तरफ से डुसैन ने 75 रन और डेविड मिलर ने 64 रन बनाए। इन दोनों ने अंत में शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को अच्छी जीत दिलाई। टीम इंडिया की तरफ से खास कोई अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया। इस मुकाबले में पंत की कप्तानी भी कमजोर नजर आई। मुख्य गेंदबाज युजवेंद्र चहल को उन्होंने 2 ही ओवर कराए।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और आवेश खान।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (कीपर), टेम्बा बवुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे।
ये भी पढ़ें- IND vs SA 1st T20: टीम इंडिया करेगी पहले बैटिंग, दिग्गज की 3 साल बाद हुई वापसी
Updated on:
10 Jun 2022, 8:14 AM IST
Published on:
9 Jun 2022, 10:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.