
India vs South Africa
IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच त्रिवेंद्रपुरम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है यानी कि साउथ अफ्रीका इस मैच में पहले बल्लेबाजी करेगी और भारत रन चेज करेगा। भारत ने यूज़वेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है, उनकी जगह रवि आश्विन और दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है
भारत दौरे से पहले साउथ अफ्रीका आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेल चुकी है जिसे उसने 2-0 से अपने नाम किया था। यह सीरीज जीतने के बाद साउथ अफ्रीका शानदार फॉर्म में है और उसकी टीम के कई खिलाड़ी आज के मैच में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी में रीजा हेंडरिक्स, हेनरी क्लासेन शानदार फॉर्म में है। वहीं गेंदबाजी में ऑल राउंडर वायन पर्नेल के आने से साउथ अफ्रीका को मजबूती मिली है वहीं गेंदबाजी में लूंगी एंगीडी और ड्वेन प्रिटोरियस शानदार लय में हैं
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में इन 2 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
वहीं भारतीय टीम ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है और टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। हालांकि इस मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कमी जरूर टीम को खलेगी लेकिन उनकी जगह को पूरा करने के लिए टीम में अक्षर पटेल जैसा हरफनमौला खिलाड़ी मौजूद है। अब देखने लायक बात होगी कि टीम इंडिया की तरफ से कौन-सा खिलाड़ी आज के मैच में शानदार प्रदर्शन कर पाता है।
यह भी पढ़ें: 2 गेंदबाज जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा, के एल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रवि अश्विन, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंडरिक्स, एडन मार्क्रम, रैली रूसो, तेंबा बावुमा, ट्रिस्टन स्तब्स, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया
Updated on:
28 Sep 2022, 6:45 PM IST
Published on:
28 Sep 2022, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.