
India vs South Africa
IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आज पहला मुकाबला त्रिवेंद्रपुरम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए हैं। इससे पहले टॉस जीतकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जो गेंदबाजी करने का फैसला किया था, वह उनके गेंदबाजों ने सही कर दिखाया और साउथ अफ्रीका निर्धारित 20 ओवरों में मात्र 106 रन ही बना पाई, मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा, हालांकि केशव महाराज की 41 रनों की पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई
पहली पारी का हाल:
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत सही नहीं रही, 1 रन पर ही कप्तान तेंबा बावुमा बिना खाता खोले दीपक चाहर की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक भी 1 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। टीम इंडिया ने पावरप्ले में 30 रन देकर साउथ अफ्रीका के 5 विकेट निकाले। रैली रूसो, डेविड मिलर और ट्रस्टन स्तब्स का खाता भी नहीं खुला, तीनों शून्य पर आउट हुए। मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 41 रन केशव महाराज ने बनाए, इसके अलावा 25 रन एडन मार्क्रम और वाइन पार्नेल ने 24 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: दानिश कनेरिया का सूर्यकुमार यादव पर बड़ा बयान
टीम इंडिया की तरफ से मैच में सबसे ज्यादा तीन विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए, इसके अलावा दीपक चाहर ने 2 विकेट निकाले। वहीं हर्षल पटेल को 2 और अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला, रवि अश्विन ने अपने कोटे के 4 ओवर में एक मैडन सहित मात्र 8 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली। अब देखने लायक बात होगी क्या टीम इंडिया इस मैच को जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना पाती है या नहीं
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में इन 2 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत: रोहित शर्मा, के एल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रवि अश्विन, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंडरिक्स, एडन मार्क्रम, रैली रूसो, तेंबा बावुमा, ट्रिस्टन स्तब्स, डेविड मिलर, कागिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया
Updated on:
28 Sep 2022, 8:46 PM IST
Published on:
28 Sep 2022, 8:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.