28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में इन 2 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के इन 2 खिलाड़ियों पर नजर रहेगी, जो अकेले दम पर भारतीय टीम को मैच जिताने का माद्दा रखते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 28 Sep 2022, 4:32 PM IST

surya.png

Suryakumar Yadav

IND vs SA 1st T20: ऑस्ट्रेलिया का T20 सीरीज में सफाया करने के बाद अब टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती है। आज से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों के T20 सीरीज शुरू हो रही है और पहला T20 मुकाबला शाम 7:00 बजे तिरुवंतपुरम में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का T20 सीरीज में 2-1 से हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और इस मैच को जीतकर रोहित एंड कंपनी सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अगर प्रदर्शन किया तो टीम इंडिया को जीतने से कोई नहीं रोक सकता, तो कौन ये 2 खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं

1) Axar Patel:

चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह टीम इंडिया में शामिल हुए अक्षर पटेल ने अपने आपको साबित कर दिखाया है। हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अक्षर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। वह इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस सीरीज में 8 विकेट लेने के चलते उन्हें 'मैन ऑफ द सीरीज' के खिताब से नवाजा गया। अगर आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पटेल की फिरकी चली तो टीम इंडिया को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें: IND vs SA 1st T20: 2 गेंदबाज जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे


2) Suryakumar Yadav:

स्काई के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने अपने छोटे से T20 करियर में बहुत जल्दी बड़ा नाम कमा लिया है। उन्हें अब एबी डी विलियर्स की तर्ज पर मिस्टर 360 के नाम से जाना जा रहा है। जो मैदान के किसी भी हिस्से, किसी भी गेंदबाज पर, कोई भी शॉट, कभी भी लगा सकते हैं। हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में सूर्या के बल्ले से 185.98 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 115 रन निकले थे।

यह भी पढ़ें: दानिश कनेरिया का सूर्यकुमार यादव पर बड़ा बयान


वहीं टीम इंडिया को अंतिम और निर्णायक हैदराबाद टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली थी और टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अगर आज प्रोटीज टीम के सामने सूर्यकुमार यादव का बल्ला चला तो टीम इंडिया को जीतने से कोई नहीं रोक सकता है। वैसे आपको क्या लगता है आज के मैच में कौन से वह दो खिलाड़ी हैं जो गेमचेंजर साबित हो सकते हैं? आप अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं