30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INS vs SA: सूर्या और विराट के आगे मिलर का शतक बेकार, दूसरे T20 में बने 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच बहुत ही शानदार रहा। इस मैच में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। खासतौर पर विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और डेविड मिलर ने अपने नाम कुछ रिकॉर्ड दर्ज किए। आइए इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में जानिए।

2 min read
Google source verification
INS vs SA

INS vs SA

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरा टी-20 मैच खेला गया। भारत ने इस मैच में 16 रन से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में खूब रन बने। भारत ने पहले खेलते हुए 3 विकेट खोकर 237 रन बनाए। भारत के लिए केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार ने जबरदस्त पारियां खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 3 विकेट पर 221 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने तूफानी शतक जड़ा। उनके अलावा डी कॉक ने भी अर्धशतक लगाया। ये दोनों अंत में नाबाद रहे। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने और टूटे। विराट कोहली, सूर्या और रोहित शर्मा ने कई टी-20 रिकॉर्ड इस मैच में अपने नाम किए। आइए आपको इस मैच में बने 10 रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

1) विराट कोहली ने इस मैच में 28 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली। टी-20 में 11 हजार रन भी उनके पूरे हो गए है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो भारत के पहले बल्लेबाज है।

2) सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले वो दूसरे बल्लेबाज बन गए है। नंबर एक पर युवराज सिंह है, उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।



3) भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 237 रन का स्कोर इस मैच में बनाया। भारत का ये टी-20 में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय टीम ने लंबे समय बाद ये उपलब्धि हासिल की।

4) सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में अपने 1000 रन पूरे कर लिए है। उन्होंने कुल 537 गेंदें खेलकर अपने हजार रन पूरे किए। सबसे तेज हजार रन बनाने वाले वो दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है।



5) सूर्या ने 33 मैचों में अपने 1000 रन पूरे किए। सबसे कम मैचों में वो हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 34 मैचों में हजार रन पूरे किए थे।

6) डेविड मिलर और डी कॉक के बीच 174 रनों की साझेदारी हुई थी। टी-20 में भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी है।



7) मिलर ने इस मैच में शतक लगाया लेकिन साउथ अफ्रीका हार गई है। वो टी-20 में दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए है जब शतक लगाकर भी टीम को जीत नहीं मिली। केएल राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था लेकि टीम इंडिया की हार हो गई थी।

8) भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने अपने घर में पहली बार साउथ अफ्रीका को टी-20 सीरीज में हराया है। इससे पहले भारत को हार ही मिली थी।



9) विराट कोहली और सूर्या के बीच 42 गेंदों में 107 रनों की साझेदारी हुई है। भारत की तरफ से किसी भी विकेट के लिए टी-20 में ये सबसे तेज साझेदारी है। इससे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच 49 गेंदों में 107 रन की साझेदारी हुई थी।

10) सूर्या ने इस मुकाबले में 5 गगनचुंबी सिक्स लगाए। साल 2022 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बन गए है। उनके नाम अब 50 सिक्स हो गए है।

यह भी पढ़ें-IND vs SA, 2nd T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हराया

Story Loader