10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SA: विराट कोहली ने फूंकी मुर्दा डगआउट में जान, 25 सेकंड तक बजती रही ताली

विराट कोहली (Virat Kohli) भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। लेकिन, जैसे ही विराट कोहली तीसरे टेस्ट मैच में बतौर कप्तान वापस आए वैसे ही उन्होंने टीम का माहौल ही पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Jan 13, 2022

ind_vs_sa_3rd_test_virat_kohli_boosts_team_atmosphere.jpg

Virat Kohli boosts team atmosphere

India vs South Africa 3rd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के मैदान पर तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन मैदान पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने भारतीय फैंस को उत्साहित कर दिया। विराट कोहली (Virat Kohli) जो कि चोट के चलते दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे वह एक बार फिर तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आए। विराट कोहली ने शानदार कप्तानी तो की है लेकिन, इसके साथ ही विराट कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद फैंस के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

विराट कोहली ने भारतीय डगआउट की तरफ बैठे खिलाड़ियों को देखा और जोर देकर उनसे ताली बजाने के लिए कहा। जसप्रीत बुमराह ने मार्को जैनसन को क्लीन बोल्ड करके माहौल बनाया था। विराट कोहली ने खुले दिन से इस विकेट को सेलिब्रेट किया और उसके बाद अपनी टीम के डगआउट की ओर देखते हुए चिल्लाते हुए कहा- 'क्लैपिंग बॉयज़'। ताली बजाते रहो।'

विराट कोहली के ऐसा कहते ही डगआउट में बैठे खिलाड़ियों में एकदम से जान सी आ गई और उन्होंने कप्तान के कहने पर बिना रोके तालियां बजाना जारी रखा। 25 सेकंड तक भारतीय खिलाड़ियों को एक ही ताल पर ताली बजाते हुए सुना गया। विराट कोहली के आने से टीम का माहौल बदला है इसी को लेकर एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, 'यह शख्स मैच में एक अद्भुत माहौल बनाता है।'
यह भी पढ़ें: जब रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के साथ डेट पर गए विराट कोहली


वहीं अगर तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की बात करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर टीम इंडिया की लीड 70 रनों की हो गई है। इससे पहले भारत के 223 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 210 रनों पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके।
इस घटना का VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप