
मोहम्मद सिराज
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। उनकी जगह अब वर्ल्ड कप में किसे शामिल किया जाएगा ये देखने वाली बात होगी। साउथ अफ्रीकी सीरीज से भी बुमराह बाहर हो गए है। यहां बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है। सिराज इस समय काउंटी में खेल रहे थे और वो अब वापसी करेंगे। उम्मीद की जा रही है टी-20 वर्ल्ड कप में भी सिराज को अब जगह मिल सकती है। सिराज का टेस्ट में करियर शानदार रहा है। कुछ ऐतिहासिक मैचों में उन्होंने कमाल कर टीम को जीत दिलाई है। टी-20 में भी वो कमाल कर सकते हैं, शायद इस वजह से टीम मैनेजमेंट ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। उनकी कुछ खास चीजों से भारतीय टीम को फायदा भी मिल सकता है।
1) ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर कमाल
उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टी-20 मैचों में सिराज को जगह दी जा सकती है। अगर यहां उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तो फिर ऑस्ट्रेलिया का टिकट पक्का है। खैर सिराज अच्छी स्विंग करात हैं। पिछले साल गाबा की पिच पर सिराज ने क्या कमाल किया था ये आप सभी को पता होगा। दूसरी पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने कोई टी-20 मैच नही खेला है लेकिन वहां खेले गए तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए है। सिराज को हमेशा उछाल भरी पिचों में फायदा मिलता है। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर वो कमाल दिखा सकते हैं।
2) पॉवरप्ले और माइंडसेट
आपने देखा होगा सिराज हमेशा एक पॉजिटिव माइंटसेट के साथ मैदान पर नजर आते हैं। विराट कोहली की तरह उनके अंदर एग्रेसन भी कूट-कूट करा भरा है। गेंदबाजी करते समय वो अपने एग्रेसन से बल्लेबाज को डराए रखते हैं। इस वजह से बल्लेबाज विकेट गंवा बैठता है। इस चीज की भारतीय टीम को सख्त जरूरत है। इंटरनेशनल क्रिकेट में पॉवरप्ले में वो अभी तक 22 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी भी शानदार रही है। ऐसे में बुमराह की कमी को वो पूरी कर सकते हैं। शुरूआती पॉवरप्ले में अगर किसी गेंदबाज की इकॉनमी 8 के आसपास रहती है तो उसे बहुत बेहतर माना जाता है।
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय टीम को सतर्क रहने की दी धमकी
3) काउंटी क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन
काउंटी क्रिकेट में हाल ही में सिराज धमाल मचा चुके हैं। उन्होंने एक पारी में 5 विकेट भी लिए थे। पूरी तरह लय में वो नजर आ रहे हैं। इसका फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है। काउंटी में अच्छा प्रदर्शन करने वाला गेंदबाज किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकता है। रेड बॉल से इस समय उन्होंने इस समय कहर बरपाया है। ऐसे में उनका आत्मविश्वास भी बहुत ऊंचा होगा। अगर वो भारतीय टीम में इस समय खेलते हैं तो फिर ये आत्मविश्वास अन्य खिलाड़ियों के काम भी आएगा। सिराज अभी तक टीम इंडिया के लिए 13 टेस्ट, 10 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलें खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- 20 T20 इनिंग्स में सबसे खराब इकॉनमी रेट वाले 3 भारतीय गेंदबाज
Published on:
30 Sept 2022 02:01 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
