26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली- गंभीर के बीच बढ़ा ड्रेसिंग रूम विवाद! BCCI ने इस खिलाड़ी को दी बवाल खत्म करने की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर विराट कोहली प्रज्ञान ओझा से लंबी और गंभीर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इस बात का संकेत दे रहा है कि मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Dec 03, 2025

Gautam Gambhir Rohit Sharma Virat Kohli

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर (फोटो- IANS)

Virat Kohli-Gautam Gambhir Rift, India vs South Africa 2nd ODI: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीम के अंदर सीनियर खिलाड़ियों और हेड कोच के बीच 'कोल्ड वॉर' जैसे हालात बन गए हैं, जिनकी चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया पर जोरों पर है। इन खबरों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत कदम उठाया है।

प्रज्ञान ओझा को बीसीसीआई ने भेजा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे से ठीक पहले बीसीसीआई ने सलेक्शन कमेटी के सदस्य और पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को टीम के साथ भेजा है। ओझा का मुख्य काम विराट कोहली और गौतम गंभीर से अलग-अलग बात करके दोनों के बीच चल रही गलतफहमी व तनाव को दूर करना है।

कोहली के साथ ओझा ने की लंबी बातचीत

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर विराट कोहली प्रज्ञान ओझा से लंबी और गंभीर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो इस बात का संकेत दे रहा है कि मध्यस्थता की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहते कोहली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवाद की जड़ विजय हजारे ट्रॉफी है। बीसीसीआई चाहता है कि टेस्ट सीरीज से पहले सभी सीनियर खिलाड़ी घरेलू वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लें, ताकि वे लय हासिल कर सकें। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस नियम को मानने के लिए तैयार हो गए हैं और मुंबई की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन लंदन में परिवार के साथ रह रहे विराट कोहली अभी तक इसके लिए सहमत नहीं हुए हैं।

रांची वनडे के बाद कोहली ने दिया था ये बयान

कोहली का मानना है कि उन्हें अतिरिक्त मैचों से ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं है। रांची वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच रहने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट कहा था, "मैं कभी भी बहुत ज्यादा क्रिकेट खेलकर तैयारी करने में विश्वास नहीं करता।" उनकी यह सोच बीसीसीआई के मौजूदा घरेलू क्रिकेट अनिवार्यता के नियम से टकरा रही है। बोर्ड किसी एक खिलाड़ी के लिए नियम में छूट देने के मूड में नहीं है, क्योंकि इससे दूसरे खिलाड़ियों में नाराजगी फैल सकती है।

फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली केवल वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेल रहे हैं और दोनों अभी अच्छी टच में भी हैं, जैसा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में दिख रहा है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में भागीदारी को लेकर दोनों के रुख में अंतर ने बीसीसीआई के सामने एक जटिल स्थिति पैदा कर दी है।