
केएल राहुल हुआ बाहर
9 जून से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लग गया है। कप्तान केएल राहुल इंजरी के कारण बाहर हो गए है। अब टीम की कमान ऋषभ पंत को मिल गई है। ये बुरी खबर टीम इंडिया के लिए है। सबसे बड़ी खबर ये हैं कि पूरी सीरीज से ही केएल राहुल बाहर हो गए है।
केएल राहुल की जगह अब किस खिलाड़ी को टीम में जगह दी जाएगी इसका ऐलान नहीं हुआ है। अब पंत के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। पंत के पास कप्तानी का अनुभव भी है। कई साल से वो IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीरीज के लिए पंत को पहले से उपकप्तान बनाया गया था।
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका स्क्वॉड
भारत - ऋषभ पंत (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, वाई चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आर बिश्नोई , भुवनेश्वर, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
साउथ अफ्रीका- टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वैन , मार्को जांसेनो।
भारत vs साउथ अफ्रीका T20 सीरीज: शेड्यूल
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय- 9 जून, दिल्ली
दूसरा टी20- 12 जून, कटक
तीसरा टी20- 14 जून, विशाखापत्तनम
चौथा टी20- 17 जून, राजकोट
पांचवां टी20- 19 जून, बेंगलुरू
ये भी पढ़ें- भारतीय स्टार Veer Mahaan ने WWE चैंपियन को रुद्राक्ष की माला देकर चौंकाया, तस्वीर वायरल
Published on:
8 Jun 2022, 6:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.