30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: वनडे सीरीज का तीसरा मैच जीतते ही शिखर धवन के नाम होगा क्लीन स्वीप का खास रिकॉर्ड

पहले ही मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में भारत ने 3 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 22 Jul 2021, 11:14 AM IST

shikhar dhawan

shikhar dhawan

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। शिखर धवन की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। पहले ही मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में भारत ने 3 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया। इन दोनों मैचों में टीम इंडिया की यूथ ब्रिगेड ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। यह उनका डेब्यू इंटरनेशनल मैच था और डेब्यू मैच में ही उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। ईशान ने अपनी पारी की शुरुआत ही सिक्स के साथ की। वहीं दीपक चाहर दूसरे वनडे मुकाबले में हीरो रहे। दीपक चाहर के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा किया। अगर टीम इंडिया तीसरा मैच भी जीत जाती है तो कप्तान शिखर धवन के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड हो जाएगा। इस रिकॉर्ड में वह महेन्द्र सिंह धोनी, कोहली और गांगुली को भी पीछे छोड़ देंगे।

क्लीन स्वीप करने का खास रिकॉर्ड
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी इस समय विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर हैं। ऐसे में श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शिखर धवन के पास क्लीन स्वीप का खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। यह तभी संभव होगा जब टीम इंडिया सीरीज का तीसरा मैच भी जीत जाएगी। सीरीज के तीनों मैच जीतकर शिखर धवन इस मामले में महेन्द्र सिंह धोनी, विराट कोहली और सौरभ गांगुली को बतौर कप्तान पीछे छोड़ देंगे। ये तीनों कप्तान वनडे में ऐसा नहीं कर सके हैं। वनडे में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले धोनी ने पहली सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम इंडिया को 2-4 से बड़ी हार मिली थी। शुरुआती तीन मैच में से टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी थी।

यह भी पढ़ें— IND vs SL : धवन ने तोड़ा विवियन रिचर्ड्स और जो रूट का रिकॉर्ड, 140 पारियों में कर दिखाया ये कारनामा

कोहली और गांगुली ने भी थी हार से शुरुआत
बतौर कप्तान विराट कोहली भी अपना पहला वनडे मुकाबला हार गए थे। कोहली ने यह मैच वर्ष 2013 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इस मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 161 रनों से हराया था। हालांकि इसके बाद कोहली अगले 8 मैच जीतने में सफल रहे थे। वहीं सौरव गांगुली ने भी बतौर कप्तान अपने पहले मैच में हार से शुरुआत की थी। वर्ष 1999 में वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 42 रन से हराया था। बतौर कप्तान गांगुली शुरुआती 3 मैच में से सिर्फ एक में जीत हासिल कर सके थे।

यह भी पढ़ें— IND vs SL: दीपक चाहर ने किया खुलासा-कोच राहुल द्रविड की एक सलाह ने दी ऐसी पारी खेलने की हिम्मत

रन बनाने में टॉप पर हैं धवन
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन रन बनाने के मामले मेंं भी टॉप पर चल रहे हैं। शिखर धवन ने इस सीरीज के दो मैचों में 115 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। धवन ने इस दौरान 12 चौके और एक सिक्स लगाया। वहीं टीम इंडिया की यूथ ब्रिगेड भी फॉर्म में चल रही है। टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव ने 84 रन बनाए। वहीं दीपक चाहर ने 69 रन और मनीष पांडे ने 63 रन बनाए हैं। पहले मैच में ईशान किशन ने भी अर्धशतक लगाया था।