4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: विराट कोहली को कैरेबियाई धरती पर मां ने किया दुलार, गले मिलकर हुईं भावुक

IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने 121 रन की दमदार शतकीय पारी खेलकर फैंस को अपना दिवाना बना दिया है। इसी बीच कैरेबियाई धरती पर कोहली को मां का दुलार भी मिला है। जोशुआ की मां विराट की बहुत बड़ी फैन हैं। जैसे ही वे कोहली से मिली तो गले लगाकर भावुक हो गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Jul 2023, 10:16 AM IST

ind-vs-wi-2nd-test-joshua-da-silva-mother-met-virat-kohli-and-got-emotional.jpg

विराट कोहली को कैरेबियाई धरती पर मां ने किया दुलार, गले मिलकर हुईं भावुक।

IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के दूसरे मुकाबले भारत काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। यह सब विराट कोहली की 121 रन की दमदार शतकीय पारी के चलते संभव हो सका है। कोहली ने ओवरऑल 76वां शतक लगाकर सभी को रोमांचित कर दिया है। इसी बीच मैदान पर विकेटकीपर जोशुआ दा सिल्‍वा ने कोहली से कहा कि उनकी मां भी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं और वह आज आपसे मिलने आने वाली हैं। दिन का खेल खत्‍म होने के बाद जब टीम इंडिया बस से होटल के लिए रवाना हो रही थी तो जोशुआ की मां कोहली से मिलीं और उन पर खूब प्‍यार लुटाया। कैरेबियाई धरती पर कोहली को मां ने खूब दुलार किया और वह गले लगकर भावुक हो गईं।


दरअसल, जैसे ही दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ और विराट कोहली बस में सवार होकर निकलने ही वाले थे कि जोशुआ दा सिल्वा की मां उनके सामने आ गईं। विराट जैसे ही उनके करीब पहुंचे तो उन्होंने विराट को गले लगा लिया और खूब दुलार किया। इस दौरान दोनो के बीच कुछ बातचीत भी हुई। जोशुआ की मां ने विराट से कहा कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं।

विराट ने जोशुआ के माता-पिता के साथ क्लिक कराया फोटो

जोशुआ की मां के साथ उनके पिता भी मौजूद थे। जोशुआ की मां ने विराट के साथ सेल्‍फी लेने को कहा। इसके बाद कोहली ने दोनों के साथ फोटो खिंचाई। इस दौरान जोशुआ की मां बेहद भावुक नजर आईं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी थे।

यह भी पढ़ें : अजिंक्य रहाणे को दिग्‍गज ने दी चेतावनी, बोले- ऐसा प्रदर्शन रहा तो फिर होंगे टीम से बाहर

जोशुआ से कहा- तुम्‍हे नहीं, कोहली को देखने आ रही हूं

जोशुआ की मां ने विमल कुमार यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्‍होंने जोशुआ से कहा था कि वह बस विराट कोहली को देखने आ रही हैं, उसे नहीं। क्योंकि वह विराट की बड़ी फैन हैं और रोजाना उसे देखती हैं। उन्होंने कहा कि कोहली एक शानदार व्यक्ति हैं। कोहली से मुलाकात मेरे जीवन के सबसे अच्छे पलों में से एक है।

यह भी पढ़ें : Ashes में इंग्लैंड की दमदार वापसी, ऑस्ट्रेलिया पर मंडराया पारी से हार का खतरा