10 साल बाद पृथ्वी ने तोडा रिकॉर्ड
अपने पहले टेस्ट में रिकार्ड्स की झड़ी लगा चुके पृथ्वी शॉ अपना दूसरा टेस्ट भी यादगार बनाने के मूड से बल्लेबाजी करने उतरे थे । पृथ्वी ने अपनी टेस्ट पारी की शुरुआत में पहले ही ओवर में 6 जड़ दिया । इस छक्के के साथ ही शॉ ने वीरेंद्र सहवाग के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली । आपको बता दें किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट पारी के पहले ही ओवर में छक्के जड़ने का यह रिकॉर्ड 10 साल से सहवाग के नाम था। शॉ ने यह रिकॉर्ड विंडीज के गैब्रिएल की गेंद पर बनाया। गैब्रिएल की यह गेंद वैसे तो नो बॉल थी, लेकिन पृथ्वी फिर भी उस ऊंची गेंद को बॉउंड्री से पार करने से नहीं चूके।