1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs WI 4th T20: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लॉडरहिल मैदान फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification
india_vs_westindies_4th_t20.jpg

India vs Westindies 4th T20

IND vs WI 4th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T-20 मुकाबला लॉडरहिल मैदान फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब तक भारत पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से आगे हैं। आज भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से उतर रही है। वही पिछले मुकाबले की बात करें तो भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। आज के मैच में यादव से ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी। मिडिल ऑर्डर में रन बनाने की जिम्मेदारी संजू सैमसन , ऋषभ पंत और दीपक हुड्डा के पास होगी।

पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और यॉर्कर स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। हालांकि दोनों की अनुपस्थिति में भारतीय टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और पांच मैचों की T20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। वहीं अब तक हुए 3 मुकाबलों का हाल बताएं तो पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 68 रनों से जीता था, तो दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज भारत को 5 विकेट से हराने में सफल रही थी। वहीं तीसरे मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया था।

यह भी पढ़ें : T-20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल की जगह उपकप्तान बन सकतें है हार्दिक पांड्या

चौथे टी-20 के लिए भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह

चौथे टी20 के लिए वेस्टइंडीज की टीम:

ब्रेंडन किंग, कायल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शेमरन हेट मायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, डोमनिक ड्रैक्स, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैकोय

Story Loader