INDIA vs WINDIES: ऋषभ पंत ही नहीं यह भारतीय भी आज कर रहा है डेब्यू
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के जरिए भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने जा रहे हैं। इसके अलावा गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम भी आज पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन कर रहा है। इस लिहाज से उसका भी आज डेब्यू मुकाबला है।
ऋषभ पंत कर रहे हैं डेब्यू- उन्हें दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने पदार्पण कैप दी। ऋषभ पंत भारत के लिए ODI में डेब्यू करने वाले 224वें खिलाड़ी हैं।पंत ने पिछले साल टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने भारत के लिए अब तक पांच टेस्ट और चार टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।
बरसापारा स्टेडियम का भी डेब्यू मैच- इसके साथ ही गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार वनडे मैच का आयोजन हो रहा है। इसका उद्घाटन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। पिछले साल इस स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक टी-20 मैच खेला गया था।
वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ी भी कर रहे डेब्यू- वेस्टइंडीड की ओर से इस मैच में ओशाने थॉमस और चंद्रपाल हेमराज वनडे प्रारूप में पदार्पण कर रहे हैं। हेमराज सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे।
भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, के खलील अहमद और युजवेंद्र चहल।