30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ क्यों कर रहे हैं ओपनिंग? कप्तान रोहित ने किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम T20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले काफी ज्यादा प्रयोग कर रही हैं। और इसी क्रम में सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि सूर्यकुमार ऐसा क्यों कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 3 Aug 2022, 5:41 PM IST

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है और पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में सबसे नई बात देखने को यह मिली कि भारतीय टीम के नियमित ओपनर रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव T20 सीरीज में ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत को भी रोहित के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला था और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ओपन करते हुए नजर आ रहे हैं। जब तीसरे मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए, बड़ी जानकारी दी है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं

इस लिए सूर्यकुमार यादव कर रहें हैं ओपनिंग

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में सूर्यकुमार यादव ने पहले टी-20 में 24 और दूसरे मुकाबले में 11 रन बनाए थे। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल उठने लगे कि आखिर सूर्यकुमार यादव रोहित के साथ ओपनिंग क्यों कर रहे हैं? जबकि वह एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज है।

यह भी पढ़ें : आज ही के दिन विराट कोहली ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी वनडे की सर्वश्रेष्ठ पारी

इस सब पर बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए हैरानी जताई थी कि इस तरीके से सूर्यकुमार यादव जैसे काबिल बल्लेबाज का करियर खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन अब भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है।

रोहित शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि खिलाड़ी किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सके। हम नहीं चाहते कि वह किसी खास नंबर पर बल्लेबाजी करते रहें। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी लचीले हो और कुछ खास खिलाड़ियों को देखने का नजरिया ऐसा हो सकता है। लेकिन हम यह नहीं चाहते, हम चाहते हैं कि खिलाड़ी किसी भी पोजीशन पर आकर बल्लेबाजी कर सकें।

यह भी पढ़ें : जानें किस टीम ने जीता है सबसे ज्यादा बार एशिया कप

जैसा कि रोहित शर्मा ने बताया कि वह किसी एक खिलाड़ी को एक पोजीशन पर बांधकर नहीं रखना चाहते। इस वजह से सूर्यकुमार यादव रोहित के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-1 से आगे है और दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला 8 अगस्त को लाउडहिल मैदान फ्लोरिडा में खेला जाएगा