
Team India (Photo Credit- BCCI)
India Tour of Zimbabwe 2022: तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया जिंबाब्वे की दूरी पर थी। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है। पहले दो मुकाबले को एक तरफा जीतने के बाद तीसरे मुकाबले में जिंबाब्वे ने सिकंदर रजा की शतकीय पारी की बदौलत कुछ चुनौती पेश करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने तीसरा मैच भी रोमांचक तरीके से 13 रनों से जीत लिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिंबाब्वे को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान भारतीय टीम ने भी कई बार प्लेइंग इलेवन में फेरबदल किया लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिला तो आइए आपको इन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं
1) Rahul Tripathi:
आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के चलते टीम इंडिया में जगह बनाने वाले राहुल त्रिपाठी को भी जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला। हालांकि वे टीम इंडिया के साथ इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी थे लेकिन उन्हें वहां भी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।
यह भी पढ़ें: तो ये है ऋषभ पंत की 'ड्रीम कार'
2) Ruturaj Gaikwad:
टीम इंडिया के एक और प्रतिभावान बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को भी जिंबाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। हालांकि वह भारत के लिए 9 T20 मैच खेल चुके हैं लेकिन अब उन्हें वनडे में डेब्यू करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। अभी तक खेले गए 9 टी-20 मैच में ऋतुराज गायकवाड के बल्ले से 135 रन निकले हैं।
3) Shahbaz Ahmed:
शाहबाज अहमद को टीम इंडिया में जिंबाब्वे दौरे पर चोटिल हुए वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किया गया था। जिंबाब्वे के खिलाफ तीनों वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में उन्हें भी मौका नहीं मिला है। गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में शाहबाज अहमद ने आरसीबी को प्लेऑफ तक पहुंचाने में गेंद और बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: मेरे सामने बल्लेबाज कांपते थे... शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया बड़ा बयान
Updated on:
24 Aug 2022 07:31 am
Published on:
23 Aug 2022 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
