3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ियों के शौकीन ऋषभ पंत के कार कलेक्शन में है ये लग्जरी कारें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत महंगी कारों के शौकीन हैं। ऋषभ की पसंदीदा कारों में दुनिया की एक से बढ़कर एक कार हैं। आइए आपको इनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाते हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 23 Aug 2022, 5:50 PM IST

Rishabh Pant Car collection

Rishabh Pant Car collection

Rishabh Pant Car collection: भारतीय क्रिकेटर मशहूर होने के साथ-साथ अपनी महंगी और लग्जरियस लाइफ के लिए जाने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बारे में क्या ही कहना उनकी लाइफस्टाइल, बाइक और कार की चर्चा हमेशा होती रहती है। वैसे बता दे कि भारत में पहली फेरारी कार सचिन ने ही खरीदी थी। लेकिन अब लिस्ट में एक नया नाम जुड़ा है ऋषभ पंत का। भारत का यह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी महंगी और लग्जरी कार के लिए जाना जाता है। बता दें कि ऋषभ पंत के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। तो आइए बताते हैं कि ऋषभ पंत के पास कौन-कौन सी कारें है

ड्रीम कार- फैमिली हैचबैक 'हुंडई i20'

एक बार भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक साक्षात्कार में i20 के बारे में कहा था, “मुझे बचपन से ही उस कार (i20) से प्यार रहा है। मुझे बस इतना पता था कि यह मेरी पहली कार होगी।” लेकिन अब करोड़ों रुपए कराने कमाने वाले ऋषभ पंत की पसंद भी ऊंची हो गई है। अब उन्होंने अपनी कलेक्शन में i20 के अलावा अन्य कई महंगी कारें भी जोड़ी हैं। आइए आपको उनके बारे में जानकारी देते हैं

यह भी पढ़ें: मेरे सामने बल्लेबाज कांपते थे... शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया बड़ा बयान


ऋषभ पंत का कार कलेक्शन:

1) ऑडी A8 -

ऑडी कार की तो दुनिया दीवानी है तो वही ऋषभ पंत के पास ऑडी A8 मॉडल वाली कार है। बता दे कि ऑडी की इस सेडान लग्जरी कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम प्राइस 1 करोड़ 29 लाख रूपए है। इस कार में 2500 सीसी का पॉवरफुल इंजन लगा है।

2) मर्सिडीज बेंज सी क्लास -

ऋषभ पंत के पास दूसरी जो लग्जरी कार है वह मर्सिडीज बेंज है। ऋषभ के पास मर्सिडीज बेंज की सी क्लास कार है। जिसके बेस मॉडल की कीमत भारत में 55 लाख से शुरू होती है। इस कार की टॉप स्पीड की बात करें तो यह 245 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग सकती है और इस कार में 1496 सीसी का पावरफुल इंजन लगा हुआ है।

3) फोर्ड मस्टैंग -

ऋषभ पंत के पास तीसरी जो लग्जरी कार है वह है फोर्ड कंपनी की मस्टैंग। इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपए है जिसमें 4950 सीसी का पावरफुल इंजन लगा है। बता दें कि ऋषभ पंत ने फोर्ड मस्टैंग को पीले कलर में खरीदा हुआ है।

4) मर्सिडीज GLE -

ऋषभ पंत के पास एक और लग्जरी कार है और वो है मर्सिडीज की GLE मॉडल, जिसके बेस मॉडल की कीमत 85 लाख से शुरू होती है और जो दो करोड़ तक जाती है। इस कार की टॉप स्पीड की बात करें तो 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह भाग सकती है। और इस कार को ताकत देने के लिए 2925 सीसी का इंजन पावरफुल इंजन लगा हुआ है।