इस मैच कप्तान स्मृति मंधाना ने गेंदबाजी को लेकर कहा कि हमारी बातचीत यह थी कि अगर हम हवा के विपरीत गेंदबाजी करते हैं तो हमें धीमी गति से गेंदबाजी करनी होगी। जितना संभव हो सके, गेंद को बल्ले से दूर रखने की कोशिश की। रिचा का कैच डाइव करना शानदार था। उन्होंने पहले मैच में इतनी बड़ी जीत को लेकर कहा कि ये तो बस शुरुआत है, हमें गति बनाए रखने और अच्छी आदतें अपनाने की जरूरत है।