7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय तेज गेंदबाज की घातक गेंदबाजी, मैच में 74 रन देकर झटके 9 विकेट

इंडिया-ए और दक्षिण अफ्रीका 'ए' के बीच हो रहे 4 दिवसीय मैच में भारत ने शानदार गेंदबाजी की बदौलत मजबूत पकड़ बना ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 7 Aug 2018, 9:07 AM IST

नई दिल्ली।मोहम्मद सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंडिया-ए ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को दक्षिण अफ्रीका-ए को दबाव में डाल दिया। इंडिया-ए ने अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 584 रनों पर घोषित कर मेहमान टीम पर 339 रनों की बढ़त ले ली थी। तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका-ए को सिराज ने अच्छी शुरुआत नहीं मिलने दी। मेहमान टीम ने दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 99 रनों के साथ किया। यह चारों विकेट सिराज ने लिए। वह अभी भी इंडिया-ए से 239 रन पीछे है। मैच में 1 दिन बाकी है ऐसे में भारत की जीत निश्चित लगती है।


सिराज का मैच में प्रदर्शन-
सिराज ने पहले इनिंग में 20.3 ओवरों तक गेंदबाजी कर 56 रन खर्चे और 5 विकेट झटके। यह प्रदर्शन दूसरी इनिंग में और भी अच्छा हो गया जब दक्षिण अफ्रीका ए के गिरने वाले सभी 4 विकेट उनके नाम रहे। दूसरी इनिंग में सिराज ने 10 गेंदबाजी कर 18 रन खर्चे और 4 विकेट लिए। इस अठारह उन्होंने मैच में 74 रन खर्च कर 9 विकेट झटक लिए हैं। अभी दक्षिण अफ्रीका के 6 विकेट बाकी हैं ऐसे में सिराज और भी विकेट ले सकते हैं। आपको बता दें कि सिराज इस आईपीएल सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते नजर आए थे।


तीसरे दिन भारत कि बल्लेबाजी-
इंडिया-ए ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 411 रनों के साथ की। एक रन बाद ही मयंक अग्रवाल (211) पवेलियन लौट लिए। उन्हें बेयुरान हेनड्रिक्स ने आउट किया। मयंक ने अपनी पारी में 251 गेंदों का सामना करते हुए 31 चौके और चार छक्के लगाए। मयंक के बाद श्रीकर भारत ने 77 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। हनुमा विहारी ने 108 गेंदों की पारी में 53 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक six शामिल है। अक्षर पटेल 33 रनों पर नाबाद लौटे।


दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी-
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका-ए को मोहम्मद सिराज ने अच्छी शुरुआत से वंचित रखा। सिराज ने सारेल इरवी (3), पीटर मलान (0) और कप्तान खाया जोंडो को छह के कुल स्कोर पर अपने तीन ओवरों में पवेलियन भेज मेहमान टीम को दबाव में ला दिया। जुबेर हमजा (नाबाद 46) और सेनुरान मुथुसामी (नाबाद 41) ने चौथे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ राहत दी। सिराज ने सेनुरान को 92 के कुल स्कोर पर इस साझेदारी को तोड़ा। हमजा के साथ रूडी सेकेंड चार रन बनाकर खड़े हुए हैं।