1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: गुस्से में इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी से भिड़े हार्दिक पंड्या, जमकर हुई बहस, देखें वायरल Video

दूसरे टी20 मुक़ाबले से पहले हार्दिक पंड्या प्रैक्टिस के लिए मैदान पर जा रहे हैं, तभी मुरली कार्तिक उनसे हाथ मिलाने आते हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद हार्दिक उन्हें कुछ बोलते हैं और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jan 24, 2026

IND vs NZ

हार्दिक पंड्या और मुरली कार्तिक के बीच बहस हुई (Photo - Video Screenshot)

Hardik Pandya Murali Karthik Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मैच से पहले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हार्दिक पंड्या-मुरली कार्तिक के बीच हुई बहस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पंड्या प्रैक्टिस के लिए मैदान पर जा रहे हैं, तभी मुरली कार्तिक उनसे हाथ मिलाने आते हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद हार्दिक उन्हें कुछ बोलते हैं और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। हार्दिक गुस्से में नजर आ रहे हैं और शायद उनकी किसी बात से आसहमति जाता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कार्तिक उन्हें शांत करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

दोनों के बीच हुआ 'हीटेड आर्गुमेंट’

हालांकि, बातचीत में क्या कहा गया, यह साफ नहीं है। हार्दिक की बॉडी लैंग्वेज को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बहस बता दिया और तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं हैं। बता दें मुरली कार्तिक ब्रॉडकास्ट टीम का हिस्सा हैं और मैच कमेंट्री कर रहे हैं। यह घटना मैच के दौरान भी चर्चा का विषय बनी रही।

न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों में सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि रचिन रवींद्र ने 44 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकाला।

ईशान किशन की तूफानी पारी

इसके जवाब में भारत ने 15.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया 6 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ईशान किशन ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 76 रन बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। शिवम दुबे ने 18 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए।

Story Loader