21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND A vs SL A: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ ट्राई सीरीज का फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें नियम

Tri Series A Final 2026: दांबुला में खेले जाने वाले ट्राई-नेशन ए सीरीज के फाइनल में भारत ए और श्रीलंका ए आमने-सामने होंगे। फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर ट्रॉफी साझा कर दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
india a Cricket team

भारत ए क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI)

IND A vs SL A Tri Nation A Series Final: ट्राई-नेशन ए सीरीज का खिताबी मुकाबला आज दांबुला में खेला जाएगा, जहां भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ए से बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। यह मैच दांबुला के रनगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पहले भी एक मैच बारिश से प्रभावित तो चुका है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर बारिश की वजह से खिताबी मुकाबला रद्द होता है तो कौन चैंपियन बनेगा।

फाइनल तक दोनों टीमों का सफर

इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए को जहां भारत ए से सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे मुकाबले में उसने भारत ए को हराया था। इसके अलावा उसने अफगानिस्तान ए के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे। दूसरी ओर, भारतीय टीम को एक मैच अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच श्रीलंका ए के खिलाफ गंवाना पड़ा था। इसी वजह से भारतीय टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची।

खिताबी मुकाबला अगर बारिश की वजह से प्रभावित होता है या नहीं हो पाता है, तो कौन चैंपियन बनेगा? आपको बता दें कि इस ट्राई-नेशन ए सीरीज के फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच प्रभावित होता है तो 20-20 ओवर का मैच कराने की कोशिश होगी। हालांकि अगर इतना भी संभव नहीं हो पाता और मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों के बीच ट्रॉफी साझा कर दी जाएगी। यानी श्रीलंका ए और भारत ए को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन का नहीं पड़ेगा असर

खिताबी मुकाबले में लीग स्टेज या ग्रुप स्टेज का प्रदर्शन मायने नहीं रखता। यही वजह है कि श्रीलंका ए अंक तालिका में शीर्ष पर रहने के बावजूद, अगर मैच रद्द होता है, तो उसे अकेले विजेता नहीं माना जाएगा। दोनों टीमों को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा, जिसे आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर मैच का सीधा प्रसारण भी उपलब्ध होगा।