2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final : ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जीत दिल, काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे दोनों देशों के खिलाड़ी, जानिए वजह

IND vs AUS WTC final: भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी इस मैच में काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने और शोक व्यक्त करने के लिए बांधी है। इतना ही नहीं राष्ट्रगान से पहले टीमों ने दो मिनट का मौन भी रखा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Jun 2023, 3:39 PM IST

black.png

India vs Australia World Test championship final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुक़ाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस हाईवोल्टेज में दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ी बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने और शोक व्यक्त करने के लिए बांधी है। इतना ही नहीं राष्ट्रगान से पहले टीमों ने दो मिनट का मौन भी रखा।

गौरतलब है कि बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी। इस दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हुई है। 1100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिछली बार भी भारत ने डबल्यूटीसी का फ़ाइनल खेला था। तब उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम इस मुक़ाबले को हर हाल में जीत इतिहास रचना चाहेगा।