9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RSA vs IND: आवेश और अर्शदीप के कहर के बाद सुदर्शन और अय्यर का अर्धशतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 117 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। जिसे भारत ने दो विकेट खोकर 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए इस मैच में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए।

2 min read
Google source verification
india_vs_south_africa_odi.jpg

South Africa vs India 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने वर्ल्ड कप 2023 के फॉर्म को जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। तेज गेंदबाज आवेश खान और अर्शदीप सिंह की कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से भारत ने जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 117 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। जिसे भारत ने दो विकेट खोकर 16.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारत के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 9 चौके की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 गेंद पर एक सिक्स और छह चौके की मदद से 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 5 और तिलक वर्मा ने नाबाद एक रन का योगदान दिया।

यह भारत की इस साल वनडे में 26वीं जीत है। ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में 26 मैच जीते थे। कंगारू टीम 2023 में 30 मैच जीत चुकी है। भारत ने अफ्रीकी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा। भारत को दक्षिण अफ्रीका में पांच साल बाद किसी वनडे में जीत मिली है। टीम पिछली बार 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर जीती थी। उसके बाद 2022 में लगातार तीन मैचों में हार मिली थी।

इससे पहले टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टोनी डी जोरजी, कप्तान एडेन मार्कराम और एंडिले फेहलुकवायो को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का अंकादा भी नहीं छू पाया। फेहलुकवायो ने मुश्किल वक़्त पर बेहतरीन बलेबाजी करते हुए 49 गेंद पर दो सिक्स और तीन चौके की मदद से 33 रन बनाए। फेहलुकवायो के अलावा जोरजी ने 22 गेंद पर 28 और मार्कराम ने 21 गेंद पर 12 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर पर 37 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं आवेश खान ने 8 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने तीन मेडन ओवर डाले।