
India vs australia 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4 विकेट से हारने के बाद भारत ने बारिश से वधित दूसरे मुकबाले में 6 विकेट से जीत दर्ज़ की थी। अगर आज टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में सफल रहती है तो वह इतिहास रच देगी।
भारत अगर आज मैच जीत जाता है तो सीरीज तो अपने नाम करेगा ही। साथ ही पाकिस्तान का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ देगा। टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। बाबर आजम की टीम ने पिछले साल कुल 20 मैच जीते थे, वहीं इस साल भारत भी अबतक 20 मैच जीत चुका है। ऐसे में अगर आज भारत ऑस्ट्रेलिया को मात देने में सफल रहता है तो वह इतिहास रच देगा।
हैदाराबाद में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने को बेताब होंगी। रविवार को हैदराबाद में एक धमाकेदार क्रिकेट मैच होने की उम्मीद है। सीरीज का दूसरा मुकाबला नागपुर में खेला गया था। बारिश से बाधित यह मैच मात्र 8-8 ओवर का हुआ था जहां टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ओवर कम होने की वजह से रोहित शर्मा ने इस मैच में एक गेंदबाज कम खिलाकर प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को जगह दी थी, मगर हैदराबाद में हो सकता है कि रोहित एक बार फिर 5 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरें।
संभावित प्लेइंग XI-
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया - एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जोश इंगलिस/डैनियल सैम्स, सीन एबॉट, पैट कमिंस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
Published on:
25 Sept 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
