
t20 world cup 2022 भारत अपना अगला मुक़ाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इस मुक़ाबले से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सिडनी में 27 अक्टूबर को होने जा रहे मैच से पहले भारतीय टीम ने उन्हें मिलने वाली सहूलियतों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। भारतीय टीम को प्रैक्टिस सेशन के बाद ठंडा खाना परोसा गया। खाने में उन्हें सिर्फ सैंडविच दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यास के बाद के भोजन में फलों के साथ कस्टम सैंडविच शामिल थे। प्रैक्टिस समाप्त होने के साथ, यह दोपहर के भोजन का समय था और शायद खिलाड़ी संपूर्ण आहारकी उम्मीद कर रहे थे। मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'यह किसी बहिष्कार की तरह नहीं है… कुछ खिलाड़ियों ने फल लिया लेकिन हर कोई दोपहर का भोजन करना चाहता था और इसलिए उन्होंने होटल वापस जाने पर खाना खाया।'
इसके अलावा भारतीय टीम को उनके होटल से 42 किलोमीटर दूर प्रैक्टिस के लिए भेजा गया। टीम को ब्लैकटाउन में प्रैक्टिस के लिए भेजा गाया। यह जगह उस होटल से 42 किलोमीटर दूर है, जहां टीम इंडिया ठहरी हुई है। भारतीय टीम ने खाने की शिकायत आईसीसी से की है।
विवाद सामने के बाद आईसीसी का बयान भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने कहा,' सभी टीमों के लिए खाने का मेन्यू एक समान रखा गया है। खिलाड़ियों को दी गई हैंडबुक में भी इसका उल्लेख किया गया था। यदि उन्हें कोई परेशानी थी तो पहले आपत्ति जतानी चाहिए थी। अभी तक भारतीय कैंप की तरफ से खाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अगर को बयान आता है तो उसके मुताबिक प्रतिक्रिया दी जाएगी।'
Published on:
26 Oct 2022 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
