5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Wi 1st T20: कुलदीप, कार्तिक और क्रूणाल के कमाल से भारत जीता, रोहित शर्मा के सर सजी बड़ी उपलब्धि

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने 5 विकेट के अंतर से जीत हासिल करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Nov 2018, 12:03 AM IST

id

Ind vs Wi 1st T20: कुलदीप, कार्तिक और क्रूणाल के कमाल से भारत जीता, रोहित शर्मा के सर सजी बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली। मौजूदा विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली और दो बार भारत को विश्व चैंपियन बना चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी के बावजूद रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में हरा दिया है। कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेले रविवार को खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया। जिसके चलते भारतीय बल्लेबाजों को जीतने के लिए 120 गेंदों में मात्र 110 रनों का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। और वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी अपने हार के खराब रिकॉर्ड को सुधार लिया।


भारतीय टीम ने रविवार को यहां इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से मात दी। यह दोनों देश पहली बार भारतीय सरजमी पर टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। मेहमान टीम द्वारा दिए गए 110 रनों के लक्ष्य को भारत ने 17.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा को छह के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस ने अपना शिकार बनाया।

थॉमस ने अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी और 16 कुल योग पर शिखर धवन (3) को पवेलियन भेजकर भारत को दूसरा झटका दिया। मेजबान टीम के स्कोर में 19 रन ही जुड़े थे कि कप्तान कार्लोस ब्राथवेट ने ऋषभ पंत को एक के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

लोकेश राहुल (16) भी ज्यादा देर क्रजी पर टिक नहीं सके। उन्होंन ब्राथवेट की छोटी गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा और बाउंड्री लाइन के पास खड़े डारेन ब्रावो को अपना कैच थमा बैठे। इसके बाद, मनीष पांडे (19) और दिनेश कार्तिक (31 नाबाद ) के बीच 38 रनों की साझेदारी हुई जिसे खैरी पिएरे ने तोड़ा।

पांडे के जाने के बाद कार्तिक ने क्रुणाल पांड्या (21 नाबाद) के साथ मिलकर मेजबान टीम को जीत तक पहुंचाया। पांड्या ने केवल नौ गेंदों का सामना किया और तीन चौके जड़े।

इससे पहले, कुलदीप यादव की शानदार स्पिन गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई।

शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और गेंदबाजों ने कप्तान के निर्णय को सही साबित करते हुए 16 रन के कुल योग पर मेहमान टीम को पहला झटका दिया।

उमेश यादव ने दिनेश रामदीन (2) के रूप में पहला विकेट लिया। वेस्टइंडीज के नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और 49 रनों पर आधी टीम पवेलियन लौट गई।

सलामी बल्लेबाज शाई होप 14 के निजी स्कोर पर रनआउट हुए जबकि शिमरोन हेटमायेर (10) और केरन पोलार्ड (14) को जसप्रीत बुमराह तथा पांड्या ने आउट किया।

इसके बाद, कुलदीप यादव ने अपना जलवा बिखेरा और तीन विकेट चटका कर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। यादव ने ब्रावो (5), रोवमैन पावेल (4) और ब्राथवेट (4) को पवेलियन की राह दिखाई।

अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में पर्दापण कर रहे फाबियान एलान को भारत की ओर से अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे खलील अहमद ने 27 के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया। कीमो पॉल ने नाबाद 15 और पिएरे ने नाबाद नौ रन बनाए।