
India vs Afghanistan, T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 अबतक अच्छा रहा है। टीम ने ग्रुप स्टेज में सभी मुक़ाबले जीते हैं। वहीं कनाडा के खिलाफ आखिरी मुक़ाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है और उनका यहां अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। सुपर 8 में किसी भी टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। एक भी मुक़ाबला हारने पर टीम की सेमीफाइनल की दौड़ मुश्किल हो जाएगी।
भारत 20 जून को सुपर 8 का अपना पहला मुक़ाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के सभी टीम मुकाबलों में बिना किसी फुलफेज स्पिनर के उतरी थी। कप्तान रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग 11 में मौका दिया था। लेकिन रोहित यह गलती करेबियाई पिचों में नहीं करेंगे। क्योंकि वेस्टइंडीज की पिचें थोड़ा धीमी होती हैं और स्पिन गेंदबाजों को इससे मदद मिलती है। ऐसे में चहल का कुलदीप में से किसी एक स्पिनर को खिलाना ही पड़ेगा।
इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे एक कमजोर कड़ी हैं। भले ही दुबे ने अमेरिका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। लेकिन उनका बल्ला सिर्फ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ चलता है। दुबे अबतक टीम में महज बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। ऐसे में टीम बे की जगह प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को शामिल कर सकती है। संजू स्पिन और पेस दोनों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उनके आने से बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और वे के वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज भी हैं।
बता दें भारतीय टीम अपने सुपर-8 राउंड का आगाज अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद भारतीय टीम 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं 24 जून को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
Published on:
17 Jun 2024 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
