अगरकर ने कहा, 'हर आईसीसी टूर्नामेंट जिसे आप देखते हैं -ठीक है, यह अपनी तरह का पहला टेस्ट चैंपियनशिप है - चाहे वह टी20 विश्व कप हो, चैंपियंस ट्रॉफी, विश्व कप हो कीवी टीम हमेशा क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल या फाइनल में रही है। उनमें निरंतरता है। इसलिए, अंडरडॉग टैग हट जाना चाहिए। हां, शायद, कुछ अन्य टीमों में बड़े नाम हैं और इसलिए आप उन्हें पसंदीदा के रूप में गिनते हैं।'