अथर्व ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड-
इस मैच में शतक लगाने के साथ ही भारत के सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे ने अपने नाम पर एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। महाराष्ट्र का यह बल्लेबाज यूथ टेस्ट की लगातार दूसरी पारी में शतक जमाने वाला भारत का पांचवां बल्लेबाज बन गया है। इससे पहले विनायक माने (2001), पीयूष चावला (2006-2007), अभिनव मुकुंद (2007) और विजय जोल ( 2013) ये कारनामा कर चुके है।