13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हरा सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा भारत, जानें कब-कहां और कैसे देखें टी20 मैच

IND vs AUS: पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4 विकेट से हारने के बाद भारत ने बारिश से वधित दूसरे मुकबाले में 6 विकेट से जीत दर्ज़ की थी। हैदाराबाद में दोनों टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने को बेताब होंगी, क्योंकि तीसरा टी20 का नतीजा ही यह फैसला करेगा कि सीरीज किसके पक्ष में जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
rohit_aus.png

India vs australia 2nd T20 Live streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों टीम विश्व कप की तैयारियों का अंतिम चरण शुरू करेगी। हले मैच में हारने के बाद भारत ने दूसरे मैच में जोरदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 25 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

संभावित प्लेइंग-11
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया - एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जोश इंगलिस/डैनियल सैम्स, सीन एबॉट, पैट कमिंस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।